कार्यक्रम में छात्रों को जानकारी देते सीओ।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिसमें कक्षा नौवीं के छात्र ऋतुराज राजपूत ने बाजी मारी जबकि हाईस्कूल के छात्र रीशू दूसरे व नौवीं के छात्र प्रिंस तिवारी तीसरे स्थान पर रहे।
एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता व गोष्ठी में मुख्य अतिथि सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने कहा कि जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुुलिस लगातार सक्रिय रहती है और 24 घंटे कार्य करती है। इस दौरान छात्रों ने पुलिस की भूमिका से संबंधित चित्र कागज और कलम के माध्यम से उकेरे। किसी ने पुलिस की भर्ती तो किसी ने भाग रहे चोर का पीछा करते हुए पुलिस का चित्र बनाया। सीओ सिटी ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।