चरखारी (महोबा)। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चरखारी में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध में रिमझिम और चित्रकला में कपूरी ने बाजी मारी। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अनुष्का, गणित मॉडल में रोहिणी व सेल्फी प्वाइंट में नीतू ने बाजी मारी। खेल में प्रथम ग्रुप में शामिल सिमरन, नंदिनी, सावित्री, रोशनी को पहला स्थान मिला। पर्यावरण पोस्टर चित्रकला व सड़क सुरक्षा में कपूरी पहले, लक्ष्मी दूसरे और किरन तीसरे स्थान पर रहीं।
निबंध प्रतियोगिता में रिमझिम ने बाजी मारी जबकि चेतना दूसरे व मधु तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में नीलम और प्रियंका विजेता बनीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. सरोज गोस्वामी, डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आनंद गोस्वामी, एसडीएम धीरेंद्र कुमार, कुलदीप भटनागर, निर्भय सिंह, गुन्नी घोष, राहुल आदि मौजूद रहे।
रील्स प्रतियोगिता में योगेश बने विजेता
महोबा। शहर के मुकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मतदाता पंजीयन के तहत कराई गई जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में जीआईसी महोबा की टीम के सीताराम, अरुण, रामवरन, आलोक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रील्स व शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज सुगिरा के छात्र योगेश ने पहला, जीआईसी महोबा के सीताराम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।