फोटो 16 एमएएचपी 13 परिचय-कार्यालय में विभागीय कार्यप्रणाली समझती एक दिन की डीआईओएस बनीं 11वीं क
महोबा/महोबकंठ। मिशन शक्ति अभियान-6.0 के तहत शहर के जीजीआईसी रामनगर की छात्रा ऋचा को एक दिन का डीआईओएस बनाया गया। वहीं मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआं की छात्रा सपना ने एक दिन की प्रधानाचार्या बनकर अभिलेख व शैक्षिक व्यवस्था परखीं। इस दौरान छात्राएं उत्साहित दिखीं। डीआईओएस बनी छात्रा ने सभी कर्मियों को समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों की समस्याएं भी सुनीं।
जीजीआईसी की कक्षा 11वीं की छात्रा ऋचा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे डीआईओएस कार्यालय पहुंची और उन्होंने अपना पदभार संभाला। इसके बाद उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा। साथ ही कार्यालय के स्टाफ कामकाज को जानकर विभागीय कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि वह अधिकारी बनकर शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। इसके लिए वह बेहतर तरीके से पढ़ाई कर अपना सपना पूरा करेंगी। इस दौरान डीआईओएस प्रेमचंद यादव, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या आशी सिंह आदि मौजूद रहे। महोबकंठ संवाद के अनुसार मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआं में इंटर की छात्रा सपना अहिरवार ने एक दिन की प्रधानाचार्या बनकर कामकाज देखा। इस दौरान अर्द्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया। साथ ही नकलविहीन तरीके परीक्षा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य भानुप्रताप, परीक्षा प्रभारी सतीश मिश्रा, प्रवक्ता ऊषा सरोज, शिखा राणा, दीपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
फोटो 16 एमएएचपी 13 परिचय-कार्यालय में विभागीय कार्यप्रणाली समझती एक दिन की डीआईओएस बनीं 11वीं क