झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर थाना महोबकंठ के समीप चावल की बोरियाें से लदी पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। जिससे पिकअप चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर कानपुर-सागर हाईवे पर बाइक असंतुलित होकर गिर जाने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
रविवार को एक पिकअप राठ से चावल की बोरियां लादकर हरपालपुर जा रही थी। तभी झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना महोबकंठ के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। जिससे उसमें सवार चालक जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ निवासी कादिर (40) पुत्र दीन मोहम्मद घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। उधर ग्राम रिवई निवासी सुरेश (25) अपने साथी मोहित (22) के साथ बाइक से कबरई से महोबा की तरफ आ रहा था। कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई से कुछ दूर चलते ही बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार दोनाें युवक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद दोनाें की छुट्टी कर दी गई।