फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर 700 किसानाें को बांटी चेक

Sun, 26 Apr 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चेक वितरण अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियाें, तहसीलदाराें और राजस्व कर्मचारियाें को लगाकर जल्द से जल्द चेक वितरण करने के निर्देश दिए। रविवार को ग्राम बिलवई में जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने अफसराें के साथ पहुंचकर 700 किसानाें को चेक  वितरित कीं।
विज्ञापन

ग्राम बिलवई में आपदा पीड़ित किसानाें को चेकाें का वितरण किए जाने के लिए आयोजित किए गए कैंप में सुबह से ही भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई। जहां पर 700 किसानाें को चेक दी गई। चेक पाकर गरीबी से जूझ रहे किसानाें ने राहत की सांस ली। उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, मनोज ओझा ने भी राजस्व अधिकारियाें के साथ ग्रामीणाें ने चेक बांटी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसान हताश न हाें। सभी किसानाें को चेक  वितरित की जाएंगी। शासन ने और पैसा भेजे जाने के संकेत दिए हैं। साथ ही बैंकाें की वसूली पर भी रोक लगा दी गई है। उन्हाेंने कहा कि गांव-गांव में चेकों का वितरण किया जा रहा है। यदि किसी किसान को चेक नहीं मिलती है तो वह तत्काल जिलाधिकारी को अवगत कराए। इस मौके पर ग्राम प्रधान सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें