फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सेवानिवृत्त कर्मी की मौत, नौकर दंपती पर पिता-पुत्री को कैद करने का आरोप

Tue, 30 Dec 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 19 परिचय-ओमप्रकाश सिंह राठौर। फाइल फोटो
विज्ञापन
महोबा। शहर के हिंद टायर वाली गली निवासी एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सेवानिवृत्त कर्मी के घर में काम करने वाले नौकर दंपती पर पिता-पुत्री को कमरे में कैद रखने और इलाज न कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हिंद टायर गली में रेलवे से सेवानिवृत्त सीनियर क्लर्क ओमप्रकाश सिंह राठौर (70) का मकान है। उनकी पत्नी रेणुका की मौत वर्ष 2016 में हो चुकी है जबकि उनकी 27 वर्षीय बेटी रश्मि मानसिक रूप से कमजोर है। सोमवार को ओमप्रकाश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ओम प्रकाश के भाई अमर सिंह और अन्य परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें ओमप्रकाश के शव के पास ही बेटी रश्मि बेहद दयनीय स्थिति में मिली। भाई का आरोप है कि ओमप्रकाश अपनी बेटी के साथ अलग मकान में रहते थे। उन्होंने चरखारी निवासी दंपती को देखभाल के लिए रखा था। आरोप है कि नौकर दंपती ने मकान पर कब्जा करके पिता-पुत्री को नीचे के कमरे में कैद कर दिया था। तीन वर्ष से उन्हें किसी से मिलने भी नहीं दिया जाता था। जब भी परिजन उनसे मिलने आते, नौकर दंपती बहाने बनाकर उन्हें लौटा देते थे। नौकर दंपती पर भोजन न देने और सही इलाज कराने का भी आरोप लगाया। यह चर्चा का विषय है कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से क्यों नहीं की। उधर, सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। ऐसा संभव नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें