फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सेवानिवृत्त लेखपाल, अमीन समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Mon, 02 Jun 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। किसान की भूमि के कागजों में हेराफेरी करने और किसी दूसरे व्यक्ति से प्रतिकर प्राप्त कर धोखाधड़ी किए जाने के मामले में सेवानिवृत्त लेखपाल, अमीन समेत तीन पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महतवानापुरा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसके पिता प्रताप नारायण के नाम मौजा मुड़हरा व महोबा में भूमि दर्ज थी। उनकी कुछ भूमि रेलवे लाइन और कलक्ट्रेट भवन के लिए अधिग्रहीत की गई थी। शेष भूमि पर वह काबिज थे। आरोप लगाया कि भूमि पर अमीन व तत्कालीन लेखपाल ने कागजों में हेराफेरी कर उसके पिता की शेष बची भूमि किसी अन्य के नाम से प्रतिकर वसूलकर गायब कर दी। जब इसकी जानकारी पिता को हुई तो उन्होंने डीएम से शिकायत की। डीएम ने एडीएम को जांच के निर्देश दिए थे लेकिन राजस्व विभाग और भूमि अध्याप्ति अधिकारी बांदा की मिलीभगत से वर्ष 2018 से लगातार कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान उसके पिता प्रताप नारायण का निधन हो गया। इसके बाद राजेश लगातार अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाता रहा है। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर शनिवार की रात भूमि अध्याप्ति कार्यालय बांदा के सेवानिवृत्त अमीन अखिलेश निगम, सदर तहसील के सेवानिवृत्त लेखपाल सूर्यप्रकाश पाल व भूमि अध्याप्ति अधिकारी के खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें