फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्टेशनों पर रेलवे रोपित करेगा एक लाख पौधे

Mon, 02 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी मंडल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के तहत प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें थीम अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत झांसी के मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। रविवार को रेलवे स्टेशन महोबा में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देश पर स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कचरे के ढेर को साफ कर अलग-अलग स्थानों पर बिखरी पड़ीं सिंगल यूज प्लास्टिक को हटवाया गया। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन समेत ग्वालियर, मुरैना, डबरा, दतिया, टीकमगढ़, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट व उरई स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर उत्तर मध्य रेलवे झांसी की ओर से एक लाख पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत महोबा रेलवे स्टेशन परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए गए। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य केवल स्टेशन परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना ही नहीं, बल्कि यात्रियों और आमजन में हरित सोच का विस्तार करना भी है। ताकि, जनभागीदारी से पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें