फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों से रिश्वत लेने के मामले में सचिव पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से पांच-पांच हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने के मामले में ब्लॉक चरखारी के नटर्रा गांव के सचिव पर कोतवाली चरखारी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नटर्रा गायत्री देवी ने ग्रामीण हरीराम, कमलेश, शिवपाल, गौरी प्रसाद आदि के साथ कोतवाली चरखारी में तहरीर देकर बताया था कि ग्राम सचिव शादाब खां ने जालसाजी करके आवासों की द्वितीय किस्त दिलाने के नाम पर गौरीशंकर, हरीराम, रामदयाल, कमलेश आदि से रुपये ऐंठ लिए। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर सुरेश कुमार से 500 रुपये रिश्वत ली गई। एक सप्ताह पहले चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने भी सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) पर आवास के नाम पर पैसे की मांग करने और पैसे मांगने का वीडियो सीडीओ को मुहैया कराते हुए कार्रवाई की बात कही थी। महिला ग्राम प्रधान की तहरीर पर सचिव शादाब खां के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना सीओ चरखारी उमेशचंद्र करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें