फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवाकर दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। युवती से दुष्कर्म के मामले में एक माह बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती सात मई की शाम शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी। तभी दो बाइकों में सवार युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक में बैठाकर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद आरोप उसे हमीरपुर ले जा रहे थे। जहां पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और कबरई पुलिस के सुपुर्द किया था। आठ मई को थाना कबरई में तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद एसपी, समाधान दिवस व जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। उसका चिकित्सीय परीक्षण भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर कीरतपुरा चरखारी निवासी कल्लू प्रजापति व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें