फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की तर्ज पर होगा रोडवेज का कायाकल्प

Sat, 14 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब रोडवेज बसों में यात्रा करने से हिचकिचाने वाले यात्रियाें को लुभाने के लिए रोडवेज को हाईटेक करने का तानाबाना बुना जाने लगा है। अब रोडवेज में न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि इसको खूबसूरत भी बनाया जाएगा। रोडवेज में भी यात्रियाें को अब रेलवे की तर्ज पर वेटिंग हॉल के साथ ही अनाउंसमेंट की सुविधा मिलेगी। जिससे लिए शासन से दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। कार्ययोजना को हरी झंडी मिलते ही रोडवेज को नया रूप देने का कार्य शुरू  हो जाएगा। महोबा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन शर्मा ने बताया कि  भेजी गई कार्य योजना के अनुसार रोडवेज डिपो की दोमंजिला इमारत का निर्माण कराया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर में वेटिंग हॉल, टॉयलेट और बसाें को खड़ा करने के साथ ही इंक्वायरी काउंटर संचालित किया जाएगा। जबकि कार्यालय संबंधी कामकाज ऊपरी मंजिल में संपन्न होंगे। उन्हाेंने बताया कि जर्जर हो चुकी पानी की टंकी का भी निर्माण कराया जाएगा। वहीं रेलवे की तर्ज पर बसों के आवगमन संबंधी जानकारी यात्रियाें तक पहुंचाने के लिए एनाउंसमेंट और डिस्प्ले बोर्ड की मदद ली जाएगी। साथ ही अलग-अलग दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, बांदा, राठ, चरखारी, मुस्करा जाने वाली बसाें के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म बनवाए जाएंगे। कार्ययोजना के तहत काम शुरू होने के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा बजट और बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


अतिक्रमण की समस्या से मिलेगी मुक्ति
जल्द ही रोडवेज बस स्टैंड के समीप अतिक्रमण की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। रोडवेज के कायाकल्प के साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए भी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों को लिखा है। एआरएम ने बताया कि रोडवेज की बाउंड्रीवाल को गिराने के साथ ही रोडवेज के बाहर स्थित दुकानाें को हटवा दिया जाएगा। जिससे सड़क चौड़ी होने से अतिक्रमण की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।

जल्द मिलेगी नई बसाें की सौगात
मंडल में बेहतर सुविधा और अन्य डिपो की अपेक्षा बसों की बेहतर सेवा के लिए जाना जाने वाले महोबा डिपो के बेड़े में बसों की संख्या जल्द ही बढ़ जाएगी। वैसे तो रोडवेज महोबा डिपो में 80 बसें हैं। एआरएम द्वारा लिखे गए पत्र में आठ और नई बसाें की मांग की गई है। जिन्हें दिल्ली, लखनऊ, इलाहाबाद, हरिद्वार जैसे लंबे रूटाें पर दौड़ाया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि जल्द ही एसी बस सेवा की मांग भी जा रही है।
विज्ञापन


रोडवेज परिसर के जीर्णोद्धार और बसों की सेवा में सुधार होने से रोडवेज की छवि सुधारने में मदद मिलेगी। बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराकर यात्रियाें का विश्वास कायम करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे रोडवेज की आमदनी बढ़ाई जा सके। आवश्यकता के अनुसार तमाम सुधार किए जाएंगे।
विज्ञापन

- एसएन शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, महोबा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें