मालूम हो कि शुक्रवार को शहर में बिजली लाइन में खराबी आ जाने से आधा शहर अंधेरे मेें डूबा रहा। सुबह पांच बजे भी बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। जिससे लोगाें को पानी भरने के लिए हैंडपंपों और कुआें का सहारा लेना पड़ा। रात दो बजे बिजली जाने के बाद सारा दिन लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। जिससे गांधी नगर, आल्हा चौक के पीछे बस्ती, छजमनपुरा, रोडवेज मार्ग, तहसील और प्राइवेट बस स्टैंड सहित आधे शहर में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता नेकीराम ने बताया कि पूरे दिन बिजली आपूर्ति क्यो बाधित रही इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।