फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

93 घंटे में रिकॉर्ड 14.5 किमी एक्सप्रेस-वे की बनाई सड़क

विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सड़क पर हुआ डामरीकरण। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगी अशोका बिल्डकान कंपनी ने 93 घंटे में 14.5 किलोमीटर (किमी) सड़क बनाकर रिकॉर्ड बनाया है। हमीरपुर से महोबा जिले के बीच 49 किमी पर चल रहे कार्य में रिकॉर्ड कायम करने वाली कार्यदायी संस्था बेहतर कार्य पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपीडा सचिव अवनीश अवस्थी ने ट्वीट कर खुशी जताई है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रही अशोका बिल्डकान कंपनी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत हमीरपुर के बरौली खोड़ा से लेकर महोबा जिले के कोहारी गांव के बीच 49 किमी तक अशोका बिल्डकान सड़क निर्माण करा रही है। 1,079 करोड़ की लागत से सात बड़े पुल, अंडरपास, पुलिया व सिक्सलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। समय पर काम पूरा करने के लिए कंपनी के कर्मियों ने मशीनरी के सहयोग से 93 घंटे में 14.5 किमी दूरी की सड़क पर डामरीकरण करने का रिकॉर्ड बनाया है।
अशोका बिल्डकान कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके राय ने बताया कि समय पर कार्य पूरा करने के लिए दिनरात मशीनरी, कर्मी व ठेकेदार लगे हैं। प्रोजेक्ट हेड श्याम मनोहर के दिशानिर्देश पर चल रही महत्वपूर्ण कार्य में कर्मियों की मेहनत से रिकॉर्ड बना है। उधर, कंपनी द्वारा तेजी से किए जा रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और यूपीडा सचिव ने ट्वीट कर नया कीर्तिमान बनाने वाली कंपनी और कर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें