विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करतीं शिक्षिका।
- फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस को लेकर समेकित शिक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 50 मीटर दौड़ में रमजान और 100 मीटर दौड़ में शिवानी ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागी तीन दिसंबर को दिव्यांग दिवस पर महोबा में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ में मंगलवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एबीएसए शैलेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रमजान ने बाजी मारी जबकि मोनू को दूसरा व राहुल को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में रामकली को पहला, शिवानी को दूसरा व रजनी को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में भी रमजान विजेता रहे जबकि मोनू को दूसरे व सत्यम तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवानी अव्वल रहीं जबकि रजनी को दूसरा और रामकली को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की कुर्सी दौड़ में नैतिक राजपूत को पहला, मोनू को दूसरा व सत्यम को तीसरा स्थान मिला। रस्साकसी में राहुल, मोनू व नैतिक की टीम विजेता रही। इस मौके पर ग्राम प्रधान फूल सिंह, शिक्षक गोविंद रिछारिया, जगदीश शर्मा, चंद्रशेखर, मनोज, अंकिता सोनी, तारा आदि मौजूद रहे।
समाप्त