फोटो 14 एमएएचपी 04 परिचय-स्थान प्राप्त रसोइया को पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद
- फोटो : 1
महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को सेवायोजन सभागार में पीएम पोषण योजना के तहत जिलास्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सबसे स्वादिष्ट भोजन बनाकर रामसखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आशाराम व वरिष्ठ अधिवक्ता बांदा राजकुमार वाजपेयी ने किया। प्रतियोगिता में 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान रसोइयों ने तरह-तरह के पकवान बनाए। निर्णायक की भूमिका डीआईओएस प्रेमचंद, जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी और जीजीआईसी प्रधानाचार्य सरगम खरे ने निभाई। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय डहर्रा की रसोइया रामसखी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय भैरवगंज की प्रिंसी सेन द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय पाठकपुरा की चंदा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 3,500 रुपये, द्वितीय को 2,500 और तृतीय को 1,500 रुपये धनराशि व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बीएसए राहुल मिश्रा, जिला समन्वयक एमडीएम अवनि मिश्रा, संजीव अवस्थी, शशांक सचान, चंद्रपाल, बृजेश कटारे आदि मौजूद रहे।