फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजन्म भूमि में ही बनेगा राम मंदिर: महामंडलेश्वर

सार

कहा राम मंदिर अयोध्या में पहले से ही था और निर्विवाद मंदिर राम जन्मभूमि में ही बनेगा।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते महामंडेलश्वर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतीनद्रानंद गिरि राम मंदिर निर्माण की वकालत करते हुए हर हाल में राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर बनने की बात कही। राम मंदिर अयोध्या में पहले से ही था और निर्विवाद मंदिर राम जन्मभूमि में ही बनेगा। इसके लिए सभी साधु संत पहले भी एकजुट हो चुके हैं।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर सोमवार को अंबे गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि जब-जब धर्म ठेकेदार राजनेता बन जाएंगे तो यह समस्या आएगी। धर्म के सही स्वरूप को समाज के सामने रखना चाहिए। कहा कि जिन लोगों को आगे आना चाहिए वह संकोच कर रहे हैं। इसलिए दूसरे लोग धर्म के नाम पर मनमानी कर रहे हैं। राम मंदिर में मेडिएशन की बात कही है। लेकिन राजनीति उसमें खलल डाल रही है।
उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है। उसे वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि धारा 370 कश्मीर की समस्या है। इसे हर हालत में समाप्त होना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री ने वह करके दिखा दिया है जो आज तक किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। कहा कि विपक्ष नेतृत्वहीन हो चुका है। उन्होंने इंदिरा गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रजातंत्र का गला घोंटकर इमरजेंसी लगाई। सभी को राष्ट्रीय मुद्दों पर एक होना चाहिए। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार, रामजी गुप्ता, शशांक गुप्ता, भागीरथ नगायच, जगदीश शिवहरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें