महोबा। विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीसरे और चौथे चरण के प्रत्याशियों की घोषणा की दी। एक बार फिर से भाजपा ने जिले की दोनों सीटों पर वर्तमान विधायकों पर ही भरोसा जताया है।
महोबा से राकेश गोस्वामी और चरखारी विधानसभा से बृजभूषण राजपूत उम्मीदवार होंगे। टिकट फाइनल होते ही समर्थकों ने बधाइयां देना शुरू कर दिया है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की 19 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर परचम लहराया था। इस बार भी भाजपा ने वर्तमान विधायकों के कामकाज व विकास कार्यों को लेकर मैदान में हैं। हालांकि इस बार बीजेपी केे सामने इस बार जीत दोहराने की कड़ी चुनौती है। इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह के बेटे चौधरी सागर सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं सपा ने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं।
----------------------------
विधानसभा- महोबा
नाम- राकेश गोस्वामी
उम्र- 64
शिक्षा- बीए, एलएलबी
2007 में बसपा से विधायक बनें
2017 में भाजपा से विधायक बनें
---------------------------------------
उम्मीदवार का प्रोफाइल
विधानसभा- चरखारी
नाम- बृजभूषण राजपूत
उम्र- 39
शिक्षा- एमए
2017 में भाजपा से विधायक बने
-------------------------------------
महोबा विधानसभा
कुल मतदाता 315399
पुरुष 171465
महिला 143925
अन्य 09
×......
विधानसभा चरखारी
कुल मतदाता 345658
पुरुष 185184
महिला 160457
अन्य 17