फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व ग्रामों में उद्यमों का पुन: सर्वेक्षण करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सातवीं आर्थिक गणना की जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डीएम ने जनसेवा केंद्रों के जिला प्रबंधक को राजस्व ग्रामों में आवासीय घर और शून्य उद्यमों का दोबारा सर्वेक्षण कर पुष्टि करने के निर्देश दिए। कहाकि जिले की उद्यमवार रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह व स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुशील खरे को निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवा केंद्रों में बनाए जा रहे आयुष्मान भारत कार्डों में एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व सफाई कर्मियों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं। राजस्व ग्राम में शिविर लगाने से पहले गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए प्रचार किया जाए। उन्होंने सीडीओ को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित जनसेवा केंद्र संचालक, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व सफाईकर्मी पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त उद्योग विमल द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अशोक कुमार, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संतराम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें