फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा रैपुरा मंडी में देर रात एसडीएम का छापा, चना लदा ट्रैक्टर सीज

विज्ञापन
देर रात मंडी में आए चना लदे ट्रैक्टर की जांच करते एसडीएम व सीओ - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
देर रात रैपुरा मंडी में एसडीएम का छापा, चना लदा ट्रैक्टर सीज
विज्ञापन

- रात के समय दलालों का माल खरीदे जाने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ
- महीनों से भटक रहे किसानों की नही हो रही खरीद
फोटो 28 एमएएचपी 15 परिचय-देर रात मंडी में आए चना लदे ट्रैक्टर की जांच करते एसडीएम व सीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। दलहन खरीद केंद्रों में किसानों के स्थान पर दलालों का माल खरीदे जाने की शिकायत पर शनिवार की रात रैपुरा मंडी में एसडीएम सदर राजेश कुमार व सीओ जटाशंकर राव ने छापा मारा। इस दौरान एसडीएम ने चने से भरा ट्रैक्टर सीज करते हुए तुलाई पर रोक लगा दी। कहा कि रात के समय माल किसका खरीदा जा रहा था इसकी जांच कराई जाएगी।
जिले में किसानों की उपज को सरकारी मूल्य दिलाने के लिए गेहूं व दलहन-तिलहन क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। दलहन खरीद के जिले में तीन केंद्र हैं। जहां पर 30 जून तक उपज की खरीद की जानी है। बाजार में दलहन तिलहन के खरीद रेट सरकारी रेट से बहुत कम हैं। जिसका फायदा दलाल खरीद केंद्रों में सांठगांठ उठा रहे हैं। शनिवार की देर रात ग्राम सिरसीकला का एक ट्रैक्टर चना लादकर रैपुरा क्रय केंद्र जा रहा था। किसानों ने इसकी सूचना डीएम अवधेश तिवारी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीएम ने एसडीएम व सीओ सदर जटाशंकर राव को रैपुरा मंडी भेजा। देर रात अधिकारियों ने रैपुरा मंडी पहुंचकर ट्रैक्टर सीज कर दिया। कहा कि सोमवार को जांच पड़ताल के बाद ट्रैक्टर और खरीद केंद्र के कर्मचारी व दलालों की संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसान रामशंकर व दीना कुशवाहा ने बताया कि किसानों को माल बेंचने के लिए कई दिन चक्कर लगाने पड़ते हैं जबकि क्रय केंद्र में दलालों का माल रात में खरीदा जा रहा है। डीएम ने मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें