फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत तालाब योजना के तहत संचयित होगा वर्षा जल, मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। बारिश की बूंदों को सहेजने की कवायद तेज हो गई है। बारिश में खेत का पानी खेत में ही बना रहे, इसको लेकर गुरुवार को डीएम सत्येंद्र कुमार और पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत ने श्रमदान कर खेत तालाब योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत जिले में 2700 तालाब बनाए जाएंगे। पुराने तालाबों की साफ-सफाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक चरखारी के ग्राम सूपा में डीएम सत्येंद्र कुमार और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने खेत में श्रमदान कर खेत तालाब योजना का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि किसानों को खेत तालाब योजना के लिए जागरूक किया जा रहा है।
तालाब बनने से किसानों को खेती करने में भी यह जल उपयोगी होगा और जलस्तर में वृद्धि होगी। ग्राम सूपा के किसान प्रेम कुमार के खेत से इसकी शुरुआत की गई है। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने बताया कि इस योजना से ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। बुंदेलखंड को सूखे जैसी विकराल समस्या से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

सूपा के ग्रमीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। इस मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार, जेई राजेश गुप्ता, रोहित कटियार, अरुण त्रिवेदी ,हर गोविंद राजपूत, अजय पाल सिंह , कौशल किशोर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें