फोटो 05 एमएएचपी 17 परिचय-कस्बा अजनर में बारिश के चलते भरभराकर गिरा राजू कुशवाहा का कच्चा मकान।
अजनर (महोबा)। शनिवार को भले ही बारिश न हुई हो लेकिन आफत बरकरार रही। लगातार बारिश से दीवारों में नमी पहुंचने से कच्चे घरों के ढहने का सिलसिला जारी है। अजनर क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर 10 कच्चे घर भरभराकर गिर गए। इससे हजारों की गृहस्थी मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। मकान गिरने से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं।
करीब एक पखवाड़े से जिले में बारिश का दौर जारी है। सबसे ज्यादा असर कच्चे मकान व झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहने वाले गरीबों पर पड़ा है। बारिश के चलते अजनर निवासी रामदास राजपूत, बालचंद्र, राजू सिंह, शंकर कुशवाहा, रामबाई, राजू कुशवाहा, विनोद श्रीवास, पप्पू रैकवार समेत 10 ग्रामीणों के कच्चे मकान ढह गए। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन मलबे में गृहस्थी, खाद्यान्न और अन्य कीमती सामान दबकर बर्बाद होने से पीड़ित परेशान हैं।
पीड़ितों ने बताया कि मकान गिरने से वह खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। उन्होंने राजस्व विभाग को सूचना देकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
फोटो 05 एमएएचपी 17 परिचय-कस्बा अजनर में बारिश के चलते भरभराकर गिरा राजू कुशवाहा का कच्चा मकान।