पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के किल्हौआ गांव में बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसे में मलबे में दबकर घायल हुई वृद्धा की उपचार दौरान मौत हो गई। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल है।
गांव निवासी भुमानीदीन अहिरवार कच्चे मकान में मां प्रेमरानी (70) और छोटे भाई गनपत के साथ रहता है। एक सितंबर की शाम बारिश के चलते मकान की एक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से वृद्धा दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर घायल वृद्धा को सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया था जहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर किया गया। शुक्रवार की देर शाम उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे भुमानीदीन ने बताया कि मलबे में दबने से बाइक व राशन सामग्री भी खराब हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।