फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने फिर मचाई तबाही, ग्रामीण की मौत

Wed, 24 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
सिंचौरा गांव की कटी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। जिले में मंगलवार को पूरा दिन हुई बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी। तालाब और नाले उफना जाने से कई सड़कें  बह गईं। इससे कई गांवों का संपर्क कट गया है। सड़काें के ऊपर तीन  फीट पानी बहने से गांव से शहर का आवागमन ठप हो गया है। वहीं, नाला पार करते समय एक ग्रामीण नाले के बहाव के चलते बह गया। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की रात से श्ुारू हुई बारिश मंगलवार को शाम तक होती रही। इससे कुलपहाड़ का बड़ा तालाब, मदन सागर सरोवर, मदन सागर, दाऊपुरा तालाब, सिंचौरा तालाब, ग्राम पसवारा और थाना गांव का तालाब उफना जाने से महोबा से थाना जाने वाली सड़क से तीन तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है।
विज्ञापन


सड़क कटने के कारण गांव का आवागमन ठप हो गया है। वहीं, सिचौरा मार्ग की सड़क बह जाने से लोग चार फीट नीचे रस्सी के सहारे सड़क पार कर रहे हैं। बच्चे विद्यालय नही जा पा रहे हैं। मगरिया मार्ग की सड़क कट जाने से गांवों का आवागमन दो दिन से ठप है। बारिश से ग्राम पसवारा तमाम घरों में तालाब का पानी घुस गया है। मंगलवार को ग्राम सूपा निवासी विष्णु 25 पुत्र घंसू चचेरे भाई लालू के साथ गांव के उफनाए नाले को पार करके गांव जा रहा था। तभी तेज बहाव के चलते विष्णु नाले में बह गया जबकि उसका चचेरा भाई नाले को पार करके निकल गया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण ने नाले में कूदकर विष्णु को बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें