फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत हस्तकला नक्काशी के लिए मां-बेटे सम्मानित

Mon, 22 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गौरा पत्थर में अद्भुत नक्काशी गढ़ने वाले गौरहारी के शिल्पकार मां-बेटे को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘डा. राममनोहर लोहिया विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। चरखारी तहसील के ग्राम गौरहारी में कालीदीन विश्वकर्मा की पत्नी रामप्यारी और पुत्र महेश कुमार  अद्भुत हस्तकला में निपुण हैं। गौरा पत्थर पर अद्भुत नक्काशी के लिए
विज्ञापन


मां-बेटे को प्रदेश स्तर पर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। 20 अगस्त को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक  कार्यक्रम में इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इसके अलावा कार्यक्रम में महोबा जिले के शिवकुमार सोनी एवं कल्याणदास सोनी कुलपहाड़ को पीतल शिल्प के लिए राज्य पुरस्कार से नवाजा गया। सोमवार को पुरस्कार लेकर वापस लौटे कलाकारों को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें