फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रेलवे आरक्षण सेवा ठप

Mon, 29 Dec 2014 11:31 PM IST
अमर उजालाब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि दो दिन पहले रेलवे के सिस्टम में खराबी आ जाने के कारण इंटरनेट व्यवस्था ठप हो गई है। जिससे न तो रेलवे स्टेशन से टिकटों का आरक्षण हो पा रहा है और न ही शहर में खोले गए टिकट घर से टिकट मिल पा रहे हैं। जिससे यात्रियाें को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहर के टिकट घर बंद होने से रेलवे स्टेशन में टिकट के लिए लंबी कतारें  लग रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन में महज एक बुकिंग विंडो है। जबकि दो दिनों से अन्य टिकट घराें पर भी टिकट सुविधा ठप है। जिसके चलते एकल खिड़की में टिकट के लिए लंबी लाइन लग रही है। इससे लोगों को समय से टिकट नहीं मिल पा रहे है, जिससे मजबूरन लोगों को बिना टिकट यात्रा करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि तकनीकी खराबी आने के कारण आरक्षण सेवा ठप हो गई है। खराबी दूर होते ही आरक्षित टिकटों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें