फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती धूमधाम मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर महारानी के संघर्ष को यादकर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। अलग-अलग स्थानों पर उनकी 191वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती बनाई गई। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य सुशील बाबू ने रानी लक्ष्मीबाई के योगदान की चर्चा की। इस मौके पर डॉ. ऋतुराज सिंह, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. एलसी अनुरागी, जेके शिवहरे, डॉ. केसी वर्मा, डॉ. एसएस राजपूत, शैलेष तिवारी, अर्पित चौरसिया आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। प्रधानाचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम में नारियां भी कम नहीं रहीं। झलकारी बाई, रानी लक्ष्मीबाई ने देश की आजादी में योगदान दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र कुमार साहू, हर्षित कुशवाहा, अरविंद तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। जीजीआईसी में प्रधानाचार्य सरगम खरे की मौजूदगी में टीचरों ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उधर, आल्हा चौक में अनशनकारियों ने भी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई।
विज्ञापन

102वीं जयंती पर इंदिरा गांधी को किया याद
महोबा। चंद्रकुंवर तिवारी पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस नेता मनोज तिवारी ने इंदिरा गांधी के बलिदान को यादकर उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी, विकास गुप्ता, अपर्णा, जया, विनीत सेन सहित तमाम टीचरों ने इंदिरा गांधी और लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें