क्वारंटीन केंद्र से निकलते श्रमिक
- फोटो : MAHOBA
महोबा। लॉकडाउन में महानगरों से घरों के लिए आए 260 श्रमिकों में से 14 दिन पूरे करने वाले 215 श्रमिकों को सोमवार को क्वारंटीन केंद्रों से घर भेज दिया गया। उन्हें अपने ही घर में क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। 14 दिन बाद घर जाने की हरी झंडी मिलने से श्रमिक खुश हैं। परीक्षण कराने के बाद एसडीएम ने श्रमिकों को रवाना किया।
खरेला प्रतिनिधि के अनुसार गोकुल प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज क्वारंटीन केंद्र बनाया गया था। 78 श्रमिकों को क्वारंटीन किया गया था। 65 श्रमिकों के 14 दिन गुजरने के बाद सोमवार को एसडीएम चरखारी राजेश यादव और सीओ दिनेश कुमार की मौजूदगी में जांच के बाद घर भेजा गया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विनोद कुमार, पीएचसी खरेला प्रभारी डॉ. गौरव पटेल, ईओ केके सोनकर ने श्रमिकों से घरों में रहने के लिए संकल्प पत्र भराया।
चरखारी के गंगा सिंह इंटर कॉलेज, लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर, जूनियर स्कूल गौरहारी, पंचायत भवन बपरेथा, अकठौहा जूनियर, इमिलियाडांग जूनियर, प्राथमिक विद्यालय बृजपुरा, जूनियर विद्यालय बलचौर, जूनियर सालट, जूनियर सूपा सहित 17 क्वारंटीन केंद्रों से 150 श्रमिकों को जांच के बाद घर भेज दिया गया।