फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
जिला अस्पताल के निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते डीएम व एसपी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। डीएम अवधेश तिवारी व एसपी मणिलाल पाटीदार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अस्पताल में विशेष रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। जांच किट समेत अन्य सुविधाओं के विषय में सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा से पूछताछ की। अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर बीमार के अस्पताल में आने पर उचित देखभाल की जाए। डीएम ने संस्थागत क्वारंटीन की 14 दिन की अवधि पूरी करने वालों से कहा कि वे 14 दिन की अवधि के लिए होम क्वारंटीन करें ताकि कोरोना से शत-प्रतिशत सुरक्षा हो सके।
सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि अभी तक 61 जांच रिपोर्ट आईं हैं। एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। पहले जांच के लिए नमूने लखनऊ भेजे जा रहे थे। अब कोरोना की जांच झांसी में हो रही है। मौके पर महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा, चीफ फार्मासिस्ट वीर सिंह, डा. गुलशेर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें