फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तैयारियां पूरी, एक माह तक चलेगा गोवर्धन्नाथजू मेला

Sun, 19 Oct 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 18 एमएएचपी 09 परिचय-इस गोवर्धन्नाथजू मंदिर स्थल पर एक माह तक चलेगा मेला। संवाद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। रियासतकालीन कस्बा चरखारी में 142वां ऐतिहासिक सहस्त्र गोवर्धन्नाथजू महाराज मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मेले का शुभारंभ 22 अक्तूबर से होगा। जिसमें गोवर्धन्नाथ मंदिर से भगवान गोवर्धन्नाथजू की सवारी मेला मंदिर में पहुंचकर विराजमान होंगी। यह मेला पूरे एक माह तक चलेगा। आयोजक नगर पालिका परिषद चरखारी की ओर से मंदिर की साज-सज्जा कराई जा रही है।
विज्ञापन

चरखारी में आयोजित हो रहे मेले का गौरवशाली इतिहास है। रियासतकाल के दौरान चरखारी स्टेट रही है। रियासत के महाराज भगवान श्रीकृष्ण उपासक थे। कार्तिक मास में एक माह तक चलने वाले गोवर्धन्नाथजू महाराज मेले का शुभारंभ राज्य के तत्कालीन महाराजा सर मलखान सिंह जूदेव ने विक्रम संवत 1940 कार्तिक शुक्ल मास में सन 1883 ई. में किया था। तब से यह मेला लगातार आयोजित होता आ रहा है। यह मेला भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित हैं, जिसमें गोवर्धन पर्वत को कनिष्ठ उंगली पर धारण किया जाना विशेष रूप से दार्शनिक हैं। 108 देव मंदिरों के मध्य गोवर्धन्नाथजू महाराज की अनुपम झांकी व मंदिरों की दुर्लभ और निराली छटा अत्यंत मनोहारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें