फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: निजी खाद की दुकानों में लेखपालों की छह-छह घंटे ड्यूटी लगेगी

Sat, 18 Oct 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। डीएम गजल भारद्वाज ने शनिवार को शहर की समितियों व कुलपहाड़ में स्थित साहू खाद बीज भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद की निजी दुकानों में लेखपालों की छह-छह घंटे ड्यूटी लगाई जाए। ताकि, खाद लेने के लिए आने वाले किसानों से मूल्य से अधिक रुपये न वसूले जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने शनिवार को शहर की बी-पैक्स समिति मलकपुरा, नवीन मंडी व बी-पैक्स पचपहरा का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि खाद लेने वाले किसानों की भूमि का विवरण, आधार व मोबाइल नंबर रजिस्टर में अंकित किया जाए। समिति के सदस्यों को प्रथम वरीयता दी जाए। डीएम ने पचपहरा समिति में टोकन से किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि खाद की कालाबाजारी न हो और सही समय पर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए। नैनो उर्वरक व पोटाश का प्रचार कराकर किसानों को जागरूक करें। इसके बाद डीएम कुलपहाड़ में स्थित साहू खाद बीज भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद का स्टॉक चेक किया और वितरण रजिस्टर को देखा, जिसमें अंकित किसानों को फोन करके रेट के बारे में जानकारी हासिल की। कई किसानों ने बताया कि डीएपी की बोरी 1,800 रुपये में दी जा रही है। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कृषि अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार से कहा कि खाद की सभी निजी दुकानों में लेखपालों की छह-छह घंटे की ड्यूटी लगाकर खाद का वितरण कराया जाए। डीएम ने कहा कि सहकारी समितियों में जहां किसानों की लंबी लाइन लग रही है, उन किसानों को निजी खाद की दुकानों में भेज कर उचित रेट पर खाद दिलाई जाए। निरीक्षण के दौरान एसपी प्रबल प्रताप सिंह, एडीएम कुंवर पंकज, अपर एसपी वंदना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें