फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगी वीरभूमि कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं

Sat, 11 Apr 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में पांच महाविद्यालयों के 4,190 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से सम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों व वॉयस रिकार्डर के माध्यम से नजर रखी जाएगी। शहर के वीरभूमि कॉलेज में इसी महाविद्यालय की 2,351 छात्राएं, बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय श्रीनगर के 271 छात्र और 338 छात्राएं, स्वामी विवेकानंद कॉलेज महोबा के आठ छात्र, चंद्रभान सिंह महाविद्यालय कैमाहा के 75 छात्र व 69 छात्राएं और साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 1078 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों को विवि में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे, जिसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सम सेमेस्टर का परिणाम माह जून के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय को व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा का भी केंद्र बनाया गया है। यहां एलएलबी व कृषि स्नातक विषयों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। साईं विधि महाविद्यालय, ठाकुर देव सिंह स्मारक महाविद्यालय ग्योड़ी और बब्बू सिंह महाविद्यालय खन्ना के करीब 900 छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र वीरभूमि कॉलेज को बनाया गया है। उधर, वीरभूमि महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि सम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर तैयारी पूरी हो गई हैं। यह परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें