फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा से जोड़ी गई बिजली उपकेंद्र अलीपुरा की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बिजली निगम की ओर से कस्बा कबरई स्थित 132 उपकेंद्र में क्षमता वृद्धि का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। ऐसे में बिजली उपकेंद्र अलीपुरा की आपूर्ति महोबा बिजली उपकेंद्र से जोड़ दी गई है। कबरई बिजली उपकेंद्र में सात से 14 अगस्त तक चलने वाले क्षमता वृद्धि से संबंधित काम के चलते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

अलीपुरा उपकेंद्र बिजली निगम का महत्वपूर्ण उपकेंद्र हैं। 33/11 केवी बिजली वितरण उपकेंद्र अलीपुरा को बिजली 132 केवी उपकेंद्र कबरई से दी जाती है। बिजली निगम की ओर से 132 केवी पारेषण उपकेंद्र कबरई में 20 एमवीए पॉवर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि कर 40 एमवीए किए जाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में कबरई उपकेंद्र में क्षमता वृद्धि का काम सात अगस्त की सुबह आठ बजे से 14 अगस्त की शाम छह बजे तक चलेगा। इसको देखते हुए उपकेंद्र अलीपुरा की बिजली आपूर्ति को 132 उपकेंद्र महोबा से जोड़ा गया है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एसपी गौतम का कहना है कि सात से 14 अगस्त की शाम छह बजे तक बिजली व्यवधान की स्थिति में उपभोक्ता अपनी वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर रखें। क्षमता वृद्धि का काम पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें