फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट से ठप रही 80 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल/कुलपहाड़। बारिश का सीजन शुरू होते ही बेलाताल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। मंगलवार की शाम हल्की बारिश के बाद कुलपहाड़-जैतपुर के बीच स्थित हाइटेंशन बिजली लाइन में फाॅल्ट हो गया। इससे जैतपुर, अजनर और धवर्रा पावर हाउस की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तीनों पावर हाउस से जुड़े 12 फीडरों के लगभग 80 गांवों की आपूर्ति साढ़े सात घंटे ठप रही। बिजली के अभाव बुधवार की सुबह पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे मौसम में बदलाव के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे जैतपुर-कुलपहाड़ के बीच हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट हो गया। इससे जैतपुर, अजनर, लमौरा, रगौली, स्यावन, बुधौरा, महेवा, सगुनियामाफ, आरी, बुधवारा, टिकरिया समेत करीब 80 गांवों में अंधेरा पसर गया। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों का हाल बेहाल रहा। पंखे और कूलर बंद होने से लोग पसीना-पसीना होते रहे। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
सूचना पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और लाइन की जांच कर फाॅल्ट को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। करीब साढ़े सात घंटे बाद रात करीब ढाई बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण अनिल कुमार का कहना है कि हाईटेंशन लाइन में तकनीकी दिक्कत आ गई थी जिसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए। बिजली निगम के अवर अभियंता गोपाल सिंह का कहना है कि निसवारा पावर हाउस की लाइन बार-बार ब्रेक डाउन हो रही है जिसके कारण परेशानी हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें