फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ई-शमन के निस्तारण में मिली शिथिलता, निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार को सैनिक सम्मेलन व अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। एसपी शशांक सिंह ने सबसे पहले पुलिस कर्मियों की शिकायतों को सुना गया और उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इसके बाद में ई-शमन की प्रगति, लापता व्यक्तियों की बरामदगी, 60 और 90 दिनों से लंबित विवेचनाओं, दो साल से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस, सीसीटीएनएस, लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा हुई। समीक्षा में ई-शमन के निस्तारण में शिथिलता मिलने पर अधिकारियों को इसमें सुधार लाने को कहा गया। एसपी ने कहा कि लापता व्यक्तियों के मामलों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाए। आगामी चुनाव को देखते हुए छोटे-छोटे विवादों की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करें। यहां अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, क्षेत्राधिकारी सिटी रविकांत गोंड, क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनिरुद्ध कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें