फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जिले में 700 हेक्टेयर में होगी आलू की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर अब आलू की फसल भी लहलहाएगी। जनपद में 700 हेक्टेयर कृषि भूमि पर आलू की पैदावार होगी। इसको लेकर किसानों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। यह फसल 105 से 120 दिन में तैयार होगी। आलू की बेहतर उपज हासिल करने वाले किसानों को अच्छा मुनाफा होगा।
विज्ञापन

जनपद में इस बार कुछ किसानों ने आलू की पैदावार करने का मन बनाया है। उद्यान विभाग की ओर से ऐसे किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। ताकि, किसान वैकल्पिक खेती कर इसका लाभ उठा सकें। साथ ही किसानों को सलाह दी गई है कि शोधित बीज लगाने से इसमें रोग लगने की क्षमता नष्ट हो जाती है। फसल में पाला लगने की आशंका नहीं होती है। अन्य फसलों के मुकाबले इस फसल की पैदावार बेहतर होती है। बाजार में कई किस्म के बीज हैं लेकिन किसान विशेषज्ञ की सलाह पर ही बोआई के लिए बीज का चयन करें।
आलू की फसल की बोआई के लिए अक्तूबर माह का समय बेहतर है। ऐसे में किसान आलू की बोआई की तैयारी में जुटे हैं। उधर, जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि यहां की जलवायु की हिसाब से कुफ्ली बहार प्रजाति के आलू की बोआई करना चाहिए। इससे आलू की बेहतर पैदावार होगी। इस वर्ष करीब 700 हेक्टेयर में किसान आलू की बोआई कर रहे हैं। किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए समय-समय पर जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें