फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने इत्र कारोबारी को घुमाया विदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन में सांसद सांसद साक्षी महाराज ने एक साथ कई निशाने साधे। जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद सुर्खियों में आए इत्र कारोबारी का नाम लिए बगैर उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसे। बोले, सपा अध्यक्ष ने जिस इत्र कारोबारी को अपने साथ विदेश यात्रा करवाई, उसके यहां काली कमाई के 300 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, अभी गिनती जारी है।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी की उपलब्धियां गिनाकर सूबे में सरकार बनाने का आह्वान किया। सपा और ओवैसी को बकरी की औलाद हैदराबादी बताया। सांसद ने अपनी पार्टी को भी नए तरीके से परिभाषित किया। बताया कि ‘भा’ मतलब भारत प्रथम है, ‘ज’ मतलब जनता दूसरे पर है और ‘पा’ मतलब पार्टी में सबसे पीछे विधायक, सांसद हैं’।
उन्होंने कहा कि भाजपा को बनिया-ब्राह्मण की पार्टी कहने वाले यह समझ लें कि आज तेली का चाय बेचने वाला बेटा पीएम है और कोरी समाज से आने वाले रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति हैं। प्रधानमंत्री मोदी को आज का विक्रमादित्य बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सफाई कर्मियों व श्रमिकों के पांव पखारकर सामाजिक समरसता का संदेश दिए। भाजपा सरकार ने हर घर को नल दिया है।
विज्ञापन

सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि यदुवंशियों को चाहिए कि वह भाजपा को वोट दें, ताकि राम जन्म भूमि के बाद कृष्ण जन्मभूमि का भी उद्धार हो सके। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि पांच वर्षों में उन्होंने स्थानीय स्तर पर खेल मैदान, विवाह घर और सड़कों की सौगात दी है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, कानपुर प्रांत पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेश राजपूत, महोबा के प्रभारी रामनरेश तिवारी, चक्रपाणि त्रिपाठी, अमित शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, डॉ. कमलेश सक्सेना, नगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें