महोबा। उत्तरप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरण समारोह सोमवार को महाराजा छत्रसाल स्टेडियम पठा रोड महोबा में हुआ। समारोह में श्रममंत्री, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार में अब योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को दिया जाता है।
श्रम मंत्री ने 13.76 करोड़ रुपये की धनराशि से श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत महोबा जनपद के 8620 तथा हमीरपुर जनपद के 9257 श्रमिकों को लाभान्वित किया। जनपद महोबा के 250 साइकिल एवं मातृ शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत 1231 लाभार्थियों को लाभान्वित किया। साथ ही उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा।
इस मौके पर सांसद हमीरपुर-महोबा कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, उत्तरप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बलराम मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, कॉपरेटिव बैंक के चैयरमेन चक्रपाणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, उपश्रमायुक्त, उ.प्र. चित्रकूटधाम क्षेत्र बांदा असित कुमार सिंह, नगरपालिका चैयरमेन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, सीडीओ डॉ हरिचरन सिंह आदि मौजूद रहे।