फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने गुटबाजी से दूर रहने की दी नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश ने गुटबाजी से दूर रहने की नसीहत दी
विज्ञापन

महोबा। विधानसभा चुनाव को लेकर विजय रथ यात्रा लेकर बांदा से महोबा आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहर के विरमा भवन में रात्रि विश्राम किया। गुरुवार की सुबह उन्होंने पदाधिकारियों, संभावित दावेदारों व कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बात की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में गुटबाजी से दूर रहकर एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रत्याशी को टिकट मिले उसका सहयोग करें।
गुरुवार की सुबह सपा मुखिया ने पदाधिकारियों व टिकट के दावेदारों से अलग अलग मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि सभी लोग मिलकर काम करें। जनता आपके साथ है। गुटबाजी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए। गुटबाजी से पार्टी को नुकसान होता है।
विज्ञापन

इसके बाद सपा मुखिया पुलिस लाइन पहुंचे। जहां उन्होंने सोहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मुलाकात की और पत्रकारों से बातचीत के दौरान किसानों की समस्या का सरकार बनने पर निदान कराने की बात कही। सुबह 11.30 बजे वह महोबा से रथ लेकर ललितपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव, पूर्व मंत्री सिद्घगोपाल साहू, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, उर्मिला राजपूत, अरिमर्दन सिंह, अनिल अहिरवार, डॉ. अंब्रेश कुमारी, अजेंद्र राजपूत, प्रवेश महान, मनोज तिवारी, भागीरथ नगायच, राखी राजपूत, पुष्पेंद्र यादव, अंशु शिवहरे, जीतेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें