फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल- जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
बैठक में बोलते सपा जिलाध्यक्ष - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुुनाव की तैयारी में अभी से जुट गए जाएं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। हत्याएं, अपहरण व दुष्कर्म की घटनाएं तेजी से बढ़ रहीं हैं। हमीरपुुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ अराजकता फैली है।
विज्ञापन

लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार नहीं चेत रही हैं। उन्होंने कहा कि हाथरस में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद की गई बेरहमी से पिटाई से उसकी मौत हो गई। जिससे पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा।
इसके बाद भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कुंभकर्ण यादव, जिला महासचिव शाकिर खान, जिला उपाध्यक्ष शाहिद राजू, भागीरथ यादव, कृष्णकांत रिछारिया, दीपक यादव, योगेश योगी, लालू प्रसाद, मुकेश यादव, सुशील मिश्रा, अमित यादव, हरिसिंह, नियाज मोहम्मद उर्फ मोनू सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें