फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से मची भगदड़, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
कस्बा जैतपुर के मुख्य बाजार में टूटा पड़ा हाईटेंशन लाइन का तार - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर के मोहल्ला ड्योढ़ीपुरा में शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई। हालांकि लोग बाल-बाल बच गए। लोगों ने विद्युत विभाग को मामले की सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। कस्बा जैतपुर में शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। जहां आसपास के गांवों के सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

दोपहर के समय अचानक हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे बाजार में मौजूद दुकानदारों व ग्राहकों में भगदड़ मच गई। लोगों ने इधर उधर भागकर जान बचाई। कुछ देर के लिए आवागमन रोक दिया गया। बाद में मामले की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद करते हुए मौके पर पहुंच लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें