फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हमले के सात आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 20 Sep 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा चरखारी में खेत पर भैंस घुसने को लेकर हमला व मारपीट के मामले में फरार चल रहे सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी के सुदामापुरी निवासी बृजेश की भैंस रहीश के खेत में जाने पर बुधवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। रहीश ने अपने दस साथियों के साथ बृजेश के चाचा रामरतन के घर में घुसकर गाली गलौज की थी। रामरतन और उसकी पत्नी रोशनी की आंखों में पिसी लाल मिर्च डालकर लाठी-डंडें व कुल्हाड़ी से हमला किया था। मारपीट में रामरतन, रोशनी, बृजेश, उसकी मां मायाबाई, अनुज व विकास घायल हुए थे। दूसरे पक्ष ने भी छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाया था। एक पक्ष से घायल मायाबाई की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जांच में सामने आया था कि मृतका कैंसर से पीड़ित थी
शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में चोटों के निशान नहीं मिले। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी रहीश खां, रोहित, लल्लू खां, जमाल, सोहेल, छुट्टन व रोशनी को मेला मैदान से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित के कब्जे से एक फरसा बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें