फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सेवा पखवाड़े को लेकर भाजपाइयों ने किया रक्तदान

Sat, 20 Sep 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत सीएचसी में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पटैरिया के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। नगर अध्यक्ष ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। यह रक्त किसी असहाय व गरीब की जान को बचा सकता है। बहुत से लोगों में ये भय होता है कि रक्तदान से कमजोरी होती है लेकिन चिकित्सकों का मानना है कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि रक्त बनने की प्रक्रिया तेजी से होती है। रक्तदान करने से व्यक्ति स्वस्थ होता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्यकार्य नहीं है। सभी को रक्तदान करना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान अमित पटैरिया, सरमन कुशवाहा, दीपक सिंह गौतम, पंकज त्रिपाठी, योगेन्द्र दीक्षित और दिव्यांशु तिवारी ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपा नेता योगेश मिश्रा, अनिल सोनी, मनोज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें