फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में पकड़ी आधा दर्जन बाइकें

Mon, 07 Nov 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बाइकों के हैंडिल लाक चेक करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल में अभियान चलाया। इस दौरान परिसर में बिना हैंडिल लॉक के खड़ी आधा दर्जन बाइकों को कोतवाली पहुंचाया गया। एक पखवारे के अंदर जिला अस्पताल से आधा दर्जन से अधिक बाइकें चोरी हो चुकी हैं। बाइक चोरी की एक घटना अस्पताल के सीसीटीवी
विज्ञापन


कैमरे में कैद हैं। उधर, पुलिस ने परिसर में खड़ी आधा सैकड़ा से अधिक बाइकों के हैंडिल चेक किए और बिना हैंडिल लॉक के मिली आधा दर्जन बाइकों को पकड़ा गया। कुछ तीमारदारों ने जल्दबाजी में हैंडिल लॉक न कर पाने की बात कही, पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि बाइक सवारों की लापरवाही से चोरी की घटनाएं हो रही है।

अस्पताल से बाइक चोरी
जिला अस्पताल में इलाज कराने आए युवक की रविवार की रात बाइक चोरी हो गई। शहर के मोहल्ला शेखनपुरा निवासी रविंद्र कुमार पुत्र ब्रजगोपाल रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे इलाज कराने गया था तभी चोर बाइक चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन


अतिक्रमण के विरोध में चला अभियान
व्यापारियों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर दुकान के आगे सड़क पर अतिक्रमण जमाए दुकानों का कब्जा हटवाया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदारों को दोबारा सड़क पर कब्जा न करने की हिदायत दी गई है।  

सड़क तक कब्जा होने से यहां सुबह घंटों जाम लगता था। जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा बाजार आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत व्यापारियों द्वारा डीएम व एसपी से की गई थी। जिसके बाद सोमवार को शहर कोतवाल जेपी यादव के साथ पुलिस ने मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। तमाम दुकानदार भारी पुलिस फोर्स देख सामान समेटकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें