फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्राला ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक को पुलिस ने वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। बाइक चालक के हेलमेट लगाए होने के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने में जुट गई। बाइक चला रहे मृतक के कपड़ों से पुलिस को आधार कार्ड मिला। जिसमें मोनू (20) पुत्र बसंता अहिरवार निवासी अजीतपुर जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी है। जबकि दूसरे मृतक लोटन अहिरवार (22)छतरपुर का है। वह मोनू की बुआ का लड़का था। लोटन के पैरों में बंधी बेल्टों से मृतक के दिव्यांग होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे में मृतकों के मोबाइल चकनाचूर हो जाने से मृतकों के परिजनों से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

हाईवे में थाना कबरई के बरबई बस स्टैंड के समीप कानपुर से आ रहा 22 चक्का ट्राला ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गया। सड़क पर गिरने के दौरान बाइक चालक का हेलमेट उतर गया और उसके ऊपर से ट्राला का पहिया निकल गया। जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्राला लेकर मौके से भाग निकला। घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ट्राला का पीछा कर कस्बे से पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।
अत्याधिक ट्राफिक से हो रहीं दुर्घटनाएं
पत्थर मंडी कबरई से झांसी-मिर्जापुर व कानपुर-सागर हाईवे गुजरते हैं। दोनों राजमार्गों में अत्याधिक ट्रैफिक होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। मार्गों में डिवाइडर न होने और फोरलेन न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। 19 जनवरी को झांसी-मिर्जापुर हाईवे में दो डंपरों की भिड़ंत में उपेंद्र, चंद्रभान व महेश समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। चार दिन बाद ही दूसरी घटना में दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें