महोबा। जिला आबकारी अधिकारी मृत्युंजय प्रताप सिंह के निर्देशन में एसडीएम सदर राकेश कुमार, सीओ सदर जटाशंकर राव, आबकारी निरीक्षक रामकृष्ण चतुर्वेदी ने कबूतरा डेरा बिच्छू पहाड़िया व लाल पहड़िया में दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में लिया। 90 लीटर कच्ची शराब मिली।
जेसीबी से 4200 किग्रा लहन नष्ट कराया। वहीं कोतवाली प्रभारी चरखारी राकेश सरोज ने आबकारी विभाग की टीम के साथ कबूतरा डेरा सूपा में दबिश देकर 155 लीटर शराब बरामद की। मौके से सुनीता व उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया। शक्करवती मौके से भाग निकली।
बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार आबकारी निरीक्षक योगेश मिश्रा, सीओ अवध सिंह व चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने श्रीनगर तिगैला स्थित कबूतरा डेरा से सुमन को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जेसीबी मशीन से 3000 लीटर लहन नष्ट कराया गया।