गेहूं खरीद केंद्र पचपहरा का निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : MAHOBA
महोबा। 15 अप्रैल से होने वाली गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी अवधेश तिवारी ने जायजा लिया। पचपहरा विशिष्ट मंडी पहुंचे डीएम ने कहा केंद्र पर भीड़भाड़ न हो, इसके लिए अपने स्तर से टोकन व्यवस्था लागू कराई जाए। डीएम के साथ एसपी ने कमालपुरा और मोहारी का भ्रमण कर लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि 48 क्रय केंद्रों पर गेहूं 1,925 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। उन्होंने केंद्रों पर साबुन-पानी व सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसपी मणिलाल पाटीदार ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। उन्होंने एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस की 1,500 राशन किट एकत्रित करने पर सराहना की।