-जिले भर में वृहद स्तर पर चलाया गया पौधरोपण अभियान
फोटो 07 एमएएचपी 14 परिचय-सकरी सन्या में पौधरोपण करते पालिका ईओ व समाजसेवी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। हरीशंकरी पौधरोपण अभियान शुक्रवार को जिले भर में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ। इस दौरान जगह-जगह हरीशंकरी पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।
शहर में सकरी सन्या में हरी शंकरी पौधारोपण को लेकर भव्य आयोजन हुआ। मंत्रोच्चार के साथ वार्डों और ग्रामीण क्षेत्र में पौधे रोपे गए। पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया, जिला संयोजक शिवशंकर सिंह, एड. यशोवर्मन सिंह चंदेल, शशांक गुप्ता, ईओ अवधेश कुमार, सभासद जागेश्वर चौरसिया, राजेश सिंघानिया, अरुण शुक्ला, राजेश त्रिपाठी आदि रहे।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार लोक भारती व जिला प्रशासन की ओर से अभियान के तहत नगर व ग्राम पंचायतों में पौधों का रोपण किया गया। कस्बे के प्रत्येक वार्ड में पीपल, बरगद व पाखर तीनों पौधों को एक साथ रोपण किया गया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, दिनेश गोस्वामी, सुरेंद्र बहादुर सक्सेना, राकेश भट्ट, मनोज सोनी मौजूद रहे।
श्रीनगर संवाद के अनुसार क्षेत्र की कई ग्राम पंचायत में पीपल बरगद और पाखर के पौधे लगाए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत श्रीनगर के गणेश मंदिर, ग्राम पंचायत सिजरिया, ढिकवाहा आदि गांव में पौधरोपण हुआ। डॉ. राजेश नामदेव, नरेंद्र कुमार, गोविंद दास आदि मौजूद रहे। चरखारी सीएचसी, चिंतेपुरा वार्ड समेत अन्य स्थानों पर हरीशंकरी पौधे रोपित किए गए। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, महंत जुगल किशोर द्विवेदी, ओमशंकर श्रीवास्तव, मूलचंद्र अनुरागी आदि रहे।