महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर एसपी वंदना सिंह की अध्यक्षता में विशेष किशोर इकाई पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मासिक समीक्षा बैठक हुई। अपर एसपी ने निर्देश दिए कि गुमशुदा बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मेडिकल परीक्षण, बयान व सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुतिकरण की प्रक्रिया समयबद्ध और विधिसम्मत रूप से पूरी की जाए। पॉक्सो एक्ट, बंधुआ मजदूरी व अनैतिक देह व्यापार से संबंधित मामलों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित की जाए। किशोर न्यायालय अधिनियम के निर्धारित प्रारूप का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। मामलों की विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं का समय रहते निराकरण कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। (संवाद)