फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: वार्डों व ग्राम पंचायतों में आज से होगा शंकरी पौधों का रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लोक भारती संगठन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से जिले में हरिशंकरी पौधों का वृहद रोपण अभियान शुरू होगा। अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत जनपद के सभी ब्लॉकों व नगर क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई है।
विज्ञापन

अभियान के तहत जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों में हरि शंकरी (पीपल, पाकड़ व बरगद) के पौधों का रोपण किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है। मुख्य आयोजन ब्लॉक कबरई के शाहपहाड़ी और महोबा नगर के सकरे सन्या में होंगे। इन कार्यक्रमों में जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, कार्यक्रम संयोजक शिवशंकर सिंह भी सहभागिता करेंगे। अभियान की सफलता के लिए जिला स्तरीय टीम, सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी, ग्राम पंचायतों के संयोजक मंडल व नगर के सभी वार्डों के संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में पौधरोपण कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। लोक भारती संगठन के जिला समन्वयक विश्वनाथ सिंह राघव ने जनपदवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें