राठ (मुस्करा)। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया। रामलीला मैदान में औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण किया गया। जानकारों ने घरों में औषधीय गुणों वाले पौधे लगाने की अपील की।
जिला प्रभारी शिवप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण वर्तमान युग के धनवंतरी हैं। उन्होंने संपूर्ण विश्व को आयुर्वेद का महत्व बताया। कहा कि जड़ी बूटियों से असाध्य बीमारियों को भी जड़ से खत्म किया जा सकता है। रामलीला में कैंप लगाकर एलोवेरा, गिलोय, तुलसी, पारीजात, पत्थरचट्टा आदि जड़ी बूटियों का निशुल्क वितरण किया। गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी चंद्रशेखर मिश्र, महेश सोनी, सह जिला प्रभारी सुरेश सोनी, कौशल किशोर मुखिया, पुष्पेंद्र राजपूत आदि रहे।
उधर, मुस्करा स्थित नवीन गल्ला मंडी में योग कक्षा में पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी डॉ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि सभी को गिलोय तुलसी, एलोवेरा आदि औषधीय गुणों से भरपूर पौधे लगाने चाहिए। बाद में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पौधरोपण भी किया गया। योग कक्षा में बाबूलाल, डॉ. हरीदास, उपेंद्र, गया प्रसाद, राम कुमार , पंखी लाल, उपेंद्र, जितेंद्र, आशा सहित बड़ी संख्या में योगी मौजूद रहे।